संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश

पवन गुप्ता 

 गोरखपुर|  चिलुआताल थाना क्षेत्र के महेशरा ताल में समय माता मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिली|  युवक की लाश देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी, वही लाश मिलने की सूचना लोगों की भीड़ जुट गयी| सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

चिलुवाताल संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के महेसरा ताल के पास एक 35 वर्षीय युवक की लाश मिली,  पानी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की युवक की पहचान  मानीराम सिक्टौर निवासी ब्रह्मदेव पुत्र स्व. जगन्नाथ के रूप में हुई है| पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है|  मृतक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं| मौत की सूचना पाकर मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है|  घटना के बाबत थाना प्रभारी चिलुआताल नीरज राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास