एसबीआई ने इंडियन ऑयल के साथ लॉन्च किया को-ब्रांडेड रुपे डेबिट कार्ड

 मुंबई 07 जनवरी (वार्ता) देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर को-ब्रांडेड रुपे डेबिट कार्ड लॉन्च किया है।


इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य और एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा ने गुरुवार को वर्चुअल रूप से आयोजित एक समारोह में इस कार्ड को लॉन्च किया। इस कार्ड से इंडियन ऑयल के पेट्रोल पम्प पर खर्च किये गये प्रत्येक 200 रुपये पर मिलेंगे 6-एक्स रिवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। कार्डधारक इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प पर ईंधन की खरीद पर 0.75 प्रतिशत लॉयल्टी अंक अर्जित कर सकेंगे।इस अवसर पर श्री वैद्य ने कहा, “हमें अपने साथी नागरिकों के लिए अनूठी सुविधा लाने के लिए एसबीआई के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। यह पावर-पैक्ड कार्ड देश भर में इंडियन ऑयल और एसबीआई की अद्वितीय पहुँच का समर्थन करता है। इस मौजूदा महामारी की स्थिति में ग्राहकों के लिए नकद रहित और परेशानी रहित भुगतान का विकल्प चुनने के लिए यह भुगतान का एक आदर्श तरीका होगा।”उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल लगभग 30,000 पेट्रोल पम्प का विशाल नेटवर्क है जो क्रेडिट/डेबिट कार्ड/वॉलेट भुगतान स्वीकार करने में सक्षम हैं। यह पहल डिजिटल भुगतान को और भी बढ़ावा देगी तथा सरकार के डिजिटल इंडिया विज़न को आगे बढ़ाएगी।
श्री खारा ने कहा, “इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से एसबीआई-इंडियन ऑयल कॉन्टैक्टलेस रूपे डेबिट कार्ड लॉन्च करते हुए हमें हर्ष हो रहा है। हमें विश्वास है कि 'टैप एंड पे' तकनीक के साथ, यह को-ब्रांडेड कार्ड, कार्डधारकों को ईंधन की खरीद पर कई आकर्षक लाभ और संबद्ध ऑफ़र प्रदान करके एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। यह ईंधन कार्ड विशेष रूप से इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि जब भी कोई व्यक्ति अपने वाहन में ईंधन भरता है तो उसे बचत हो।”

अजीत आशा

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास