मुरादनगर श्मशान घाट हादसे का मुख्य आरोपी फरार ठेकेदार गिरफ्तार

 गाजियाबाद 05 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर श्मशान घाट हादसे के जिम्‍मेदार मुख्य आरोपी इनामी ठेकेदार अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी को मुरादाबाद श्मशान घाट गैलरी की छत गिरने के मामले फरार चल रहे इनामी ठेकेदार अजय त्यागी को कल देर रात गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर रासुका लगाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर कल उनकी तरफ से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है और उसके बाद आज ही उसे अदालत में पेश किया जा सकता है।
गौरतलब है कि रविवार तीन जनवरी को मुरादनगर में एक बुजुग के अंतिम संस्कार के लिए आये लोग बारिश के कारण गैलरी में खड़े हो गये और उसी दौरान उसकी छत गिर गई थी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 घायल हो गये थे। इस मामले में पुलिस ने मुरादनगर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका सिंह, अवर अभियंता चंद्रपाल और सुपरवाइजर आशीष और ठेकेदार अजय कुमार त्यागी के खिलाफ रविवार शाम गैर इरादतन हत्या, भ्रष्टाचार लापरवाही समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास