बेयरिंग स्टोर निकट धर्मशाला पुल गोलघर गोरखपुर में लगी आग

पवन गुप्ता 

 दिनाक 22-01-2021 को रात 11:20 बजे बेयरिंग स्टोर निकट धर्मशाला पुल गोलघर गोरखपुर में आग लगी , जिसमें सूचना प्राप्त होते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी गोरखपुर के साथ फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल में पहुंच कर आग बुझाना प्रारम्भ कर दिए आग बुझाते समय अचानक दुकान से तेज़ आग की लपट लगभग 12 फिट बाहर निकली जिसमें  फायर सर्विस के कर्मचारी लीडिंग फायरमैन सत्यवान सिंह, 1-फायरमैन निर्भय राय , आशीष नंदन कुमार, बृजेश सिंह, नरेंद्र पाठक, झुलस गए है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिलाधिकारी व एसएसपी गोरखपुर महोदय के निर्दशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी   द्वारा तत्काल बी0आर0 डी0 मेडिकल कॉलेज गोरखपुर  में भर्ती कराया गया , जिसमें फायरमैन निर्भय राय का चेहरा ज्यादा झुलस गया है। मोबिल ऑयल  के दुकान में होने और उसी के जलती लपटों के अचानक बाहर 12 फिट तक आने से कर्मचारी झुलस गए है। घटना जनपद के सभी उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है और मौके और मौजूद थे। वर्तमान समय सभी कर्मचरियों की स्थिति समान्य व नियंत्रण में है।

आग से झुलसे अपने फायर सर्विस के सभी लीडिंग फायरमैन का कुशल क्षेम लेने BRD मेडिकल कालेज पहुँचे डी0के0 सिंह सी.एफ.ओ गोरखपुर...



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास