एक से तीन फरवरी के बीच होगा ‘पीएम किसान समाधान दिवस’

 लखनऊ 23 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश का कृषि विभाग एक फरवरी से तीन दिवसीय पीएम किसान समाधान दिवस का आयोजन करेगा जिसमें मुख्य रूप से आधार कार्ड से जुडी समस्यायों का निदान किया जायेगा।

अपर मुख्य सचिव कृषि डा देवेश चतुर्वेदी ने शनिवार को बताया कि सभी जिलों में आयोजिन होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इनवैलिड आधार तथा आधार के अनुसार नाम सही कराये जा सकते हैं। सभी जिलाधिकारियों को इस सिलसिले में जरूरी दिशा निर्देश दिये गये है।
उन्होने बताया कि जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पीएम किसान समाधान दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। जिन किसानों का आधार नम्बर गलत होने के कारण अथवा आधार के अनुसार नाम सही न होने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है, वे एक से तीन फरवरी के मध्य कार्यालय अवधि में अपने विकास खण्ड के राजकीय बीज गोदाम पर आधार कार्ड व बैंक खाते के विवरण के साथ पहुंचकर अपना डाटा ठीक करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य समस्या होने पर भी किसान समाधान दिवस में मदद प्राप्त कर सकता है।
अधिकारी ने बताया कि निर्देश दिये गये हैं कि जिन किसानों को योजनांतर्गत कम से कम एक किश्त प्राप्त हुयी है, लेकिन उनका आधार संख्या या नाम त्रुटिपूर्ण है, तो ऐसे किसानों का विवरण सम्बन्धित बैंक से प्राप्त कर, उनका शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित कराकर डाटा दुरूस्त कराया जाए।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास