यूपी में जारी रहेगा ठंड और कोहरे का प्रकोप

 लखनऊ 23 जनवरी (वार्ता) हाड़ कपां देने वाली ठंड का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के बाशिंदों को फिलहाल ठंड और कोहरे से निजात मिलने के आसार नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के अधिसंख्य जिलों में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। इस अवधि में ज्यादतर इलाकों में गलन भरी सर्दी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। गणतंत्र दिवस के मौके पर भी ठंड और कोहरा गिरने का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और गलन भरी सर्दी से निजात मिल सकती है हालांकि शीतलहर चलने की संभावना से ठंड के तेवर तल्ख रहने का अनुमान है।
उन्होने बताया कि शनिवार और रविवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में सूरज की आंखमिचौली के बीच कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। पिछले 24 घंटे में हमीरपुर राज्य का सर्वाधिक सर्द इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं झांसी में दिन का सबसे अधिक तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।
सूत्रों ने बताया कि इस अवधि में लखनऊ,बरेली,मेरठ,आगरा,वाराणसी और कानपुर मंडल में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी वहीं गोरखपुर मंडल में तापमान में मामूली सुधार हुआ। शेष स्थानो पर तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास