गलन से मिलेगी राहत,मोटी होगी कोहरे की पर्त
लखनऊ 20 जनवरी (वार्ता) पिछले करीब एक सप्ताह से गलन भरी ठंड और शीतलहर का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के बाशिंदो को धूप खिलने से राहत मिलेगी हालांकि देर रात से भोर कोहरे की मोटी पर्त रेल,हवाई और सड़क यातायात को प्रभावित करेगी।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटो में मुजफ्फरनगर,बिजनौर,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर, संभल,पीलीभीत,शाहजहांपुर,लखीमपुर खीरी,बहराइच,श्रावस्ती,हरदोई,बलरामपुर,गोंडा,सिद्धार्थनगर,बस्ती,संतकबीरनगर, महाराजगंज,कुशीनगर,गोरखपुर,देवरिया,लखनऊ,कानपुर,बाराबंकी,उन्नाव,रायबरेली,अमेठी,अयोध्या,सुलतानपुर,वाराणसी, अंबेडकरनगर,प्रयागराज,गाजीपुर और संत रविदासनगर जिले और आसपास के क्षेत्रों में घने से अत्यधिक घना कोहरा गिरने के आसार हैं।उन्होने बताया कि इस अवधि में हवा का रूख बदलने से ठंड और शीतलहर से राहत मिलेगी। दिन में चटक धूप खिलने से तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी का अनुमान है।
प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें