दलित की मौत का आयोग ने लिया संज्ञान, सदस्य पहुंचे घटनास्थल व पीड़िता के घर

पवन गुप्ता


 कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली अन्तर्गत् भिसवा बाजार निवासी एक दलित लड़के की हत्या को आत्महत्या करार देने के खिलाफ पीड़िता , उप्र०एससी,एसटी आयोग पहुँच गयी। आज रविवार को आयोग के सदस्य, मौके पर पहुँच गये।भिसवा के राजकुमार गौंड़ के 18 वर्षीय बेटे शैलेष की लाश, गत् वर्ष 21 अक्टूबर को, पेड़ से लटकती पायी गयी थी। सूचना पर हाटा पुलिस आयी और आत्महत्या घोषित कर, पोष्टमार्टम करानें के बाद अन्तेष्टि संस्कार भी करा दी।बाद में मृतक की माँ सविता देवी नें आयोग का दरवाजा खटखटा कर, कुछ लोगों पर पूर्व नियोजित ढंग से बेटे से रुपये छिन लेनें, हत्या करनें,हत्या से पूर्व,घटना की सम्भावना देख 112 नं० पर सूचना देनें पर भी पुलिस द्वारा कोई कारवाई न करनें, हत्या के बाद साक्ष्य को नष्ट करनें ,पुलिस से मिल कर, मामले को आत्महत्या का रुप देने तथा बड़े बेटे द्वारा पुलिस से हत्या का रपट दर्ज करने का आग्रह करनें पर थप्पड़ मार कर,दिन भर थानें में बैठाए रखनें का आरोप लगायी।

आयोग के सदस्य हरिनाथ भाई, आज अचानक घटना स्थल पर पहुँच गये और पीड़िता से मिल, जानकारी इकट्ठा की।इस सन्दर्भ में हरिनाथ भाई नें बताया कि प्रथम दृष्टया, मामला हत्या का लग रहा है। परिस्थियाँ, पुलिस की निष्कृयता प्रमाणित कर रही हैं। इस सन्दर्भ में आयोग, यथोचित कारवाई करेगा।

कुछ अन्य प्रतिभावान लड़कों की हत्या भी इसी तरह होनें की जानकारी मिली है।इसके पीछे एक अन्य सम्प्रदाय के मनबढ़ व्यक्ति के संगठित गिरोह का हाथ बताया गया है। यह छोटी बात नहीं है।आँकडा़ इकत्र कर रहा हूँ। यथाशीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से मिल कर, उच्चस्तरीय जाँच का आग्रह करुँगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास