स्पाइस-एक्सप्रेस ने दी कार्गो ट्रैकिंग की सुविधा

 नयी दिल्ली 11 जनवरी (वार्ता) स्पाइस-एक्सप्रेस से भेजे जाने वाले सामान की अब सभी दिन चौबीसों घंटे ट्रैकिंग की जा सकेगी।

स्पाइस-एक्सप्रेस किफायती एयरलाइन स्पाइस जेट की हवाई माल परिवहन सेवा इकाई है। कंपनी ने आज बताया कि उसने अपने ग्राहकों के लिए ‘स्पाइसटैग’ सुविधा शुरू की है। इसमें माल भेजने वाला अपने सामान की ट्रैकिंग कर सकेगा। साथ ही एयरलाइन ने घर/ऑफिस से हवाई अड्डे तक और हवाई अड्डे से घर/ऑफिस तक माल ले जाने की सेवा शुरू करने की भी घोषणा की है।
स्पाइसटैग की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को स्पाइस-एक्सप्रेस पर अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद वे स्वत: नोटिफिकेशन, शिपमेंट की स्टेटस रिपोर्ट, डिजिटल इनवॉयस आदि मिल सकेगा।
अजीत टंडन
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास