नसीमुद्दीन और राजभर को जेल

 लखनऊ, 19 जनवरी (वार्ता) वर्ष 2016 में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी किये जाने के मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्कालीन नेता नसीमुद्दीन सिद्दिकी और रामअचल राजभर को लखनऊ की एक अदालत ने जेल भेजने का आदेश दिया।

एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने मंगलवार को श्री सिद्दिकी और श्री राजभर की जमानत अर्जी को नामंजूर करते हुये जेल भेजने का आदेश दिया। दोनो नेताओं की संपत्ति अदालत के आदेश पर सोमवार को कुर्क कर ली गयी थी। आरोप है कि वर्ष 2016 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं के खिलाफ दोनो नेताओं ने सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।
गौरतलब है कि भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की मां तेतरी देवी ने हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी थी जिसमे कहा गया था कि हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर आयोजित एक कार्यक्रम में बसपा नेताओं ने उन्हे और उनकी बेटी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और भीड़ को हि‍ंसा के लिए उकसाया था।
इस मामले में श्री सिद्दिकी और श्री राजभर के अलावा मेवालाल गौतम, नौशाद अली और एएस राव को नामजद किया गया था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 12 जनवरी 2018 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास