लखनऊ वाले दस रूपये में लेंगे फिल्मों का मजा

 लखनऊ 25 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिला प्रशासन ने सभी मल्टीप्लेक्स पर देशभक्ति के लबरेज बालीवुड फिल्मों के स्पेशल शो संचालित करने के निर्देश दिये है जो आम दर्शकों के लिये मात्र दस रूपये के टिकट पर उपलब्ध होंगे।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने साेमवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि विशेष शो के लिये पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टिकट की बुकिंग की जायेगी। टिकट का शुल्क एक दिन के लिये मात्र दस रूपये रखा गया है। शहर के अलग अलग इलाकों में स्थित 13 मल्टीप्लेक्स में बालीवुड फिल्म राजी,उरी द सर्जिकल स्ट्राइक और मिशन मंगल के स्पेशल शो का प्रसारण किया जायेगा।

प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास