ग्रोफ़र्स ने की लोकप्रिय सेल के पांचवें एडिशन की घोषणा

 नयी दिल्‍ली 14 जनवरी (वार्ता) देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन ग्रॉसरी रिटेलर ग्रोफ़र्स अपनी अत्यधिक लोकप्रिय सेल- ‘ ग्रोफ़र्स ग्रैंड ऑरेंज बैग डेज़ (जीओबीडी)’ के नए एडिशन के साथ वापस लौट आया है।

पिछले एडिशन में हर ऑर्डर पर ‘100 फीसदी गारंटीड इनाम’ को देशभर में ग्राहकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली थी। इसी से प्रेरित होकर जीओबीडी का पांचवां एडिशन कार , स्कूटर , प्रेशर कुकर, मोबाइल फ़ोन, किचन आइटम्स जैसे 50 लाख से भी ज्‍यादा इनाम के वादे के साथ और बड़ा एवं बेहतर होगा। यह सेल 16 जनवरी से शुरू होगी और 26 जनवरी तक चलेगी। जीओबीडी 5 में ग्राहकों को सबसे सस्ते दाम में राशन मिलेगा। इसके साथ ही कई प्रोडक्‍ट्स पर फ्लैट 50 प्रतिशत ऑफ, एक के साथ एक फ्री और कई अन्‍य आकर्षक ऑफर की धमाकेदार डील भी मिलेगी।
मोबाइल फोन, वॉशिंग मशीन, टू-व्‍हीलर और यहां तक कि कार जैसे ग्रैंड ईनाम के अलावा, यह सेल ग्राहकों को प्रेशर कुकर, डिनर सेट, पावर बैंक, हेडफोन्‍स, ग्‍लास बाउल और कंटेनर सेट जैसे इनाम जीतने की गारंटी देगी। खरीदार प्रमुख बैंकों जैसे आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, सिटीबैंक, कोटक, और पेमेंट एप्‍स जैसे पेटीएम, पेज़ाप द्वारा दिये जाने वाले ऑफर्स का लाभ उठाकर अतिरिक्‍त छूट पा सकते हैं।
इस घोषणा पर अपनी राय देते हुए ग्रोफ़र्स के सीईओ एवं को-फाउंडर, अलबिंदर ढींढसा, ने कहा, ‘’जीओबीडी देश की सबसे पसंदीदा ग्रॉसरी सेल है और इस सेल के पिछले चारों संस्‍करण को कमाल की प्रतिक्रिया मिली है। सेल के पांचवें एडिशन के साथ हम ग्रॉसरी की हरेक खरीदारी को ना केवल 100 प्रतिशत फायदेमंद बनाना चाहते हैं, बल्कि हम अपने ग्राहकों को ज्‍यादा से ज्‍यादा बचत करने का भी मौका देना चाहते हैं। जीओबीडी सेल 11 दिनों तक चलेगी। इस एडिशन में हर किसी को निश्चित तौर पर इनाम जीतने का मौका मिलेगा, जिससे यह हमारे ग्राहकों के लिये और भी फायदेमंद साबित होने वाला है।”
गारंटीड इनाम जीतने के लिये, ग्राहकों को कम से कम 1800 रुपये की खरीदारी करनी होगी। ग्रोफ़र्स लॉयल्‍टी प्रोग्राम ‘स्‍मार्ट बचत क्‍लब’ के सदस्‍य एक दिन पहले , 15 जनवरी से ही इस सेल में शामिल होकर अपनी खरीदारी पर अतिरिक्‍त छूट पा सकते है । ग्रोफ़र्स जीओबीडी सेल, यूजर्स को ग्रोफ़र्स के इन-हाऊस ब्रांड्स की बड़ी रेंज से भी प्रोडक्ट्स चुनने का मौका देगी। उनमें राशन, पेय, होम एंड किचन, क्‍लीनिंग प्रोडक्‍ट्स जैसे सेगमेंट्स शामिल होंगे। इस सेल के साथ ग्रोफ़र्स अब 27 से बढ़कर 38 शहरों में अपना विस्‍तार कर रहा है। नये शहरों में हुगली, नाशिक, पालघर, सूरत, बाराबंकी, कलोल, अगरपारा आदि शामिल हैं।
मिश्रा.संजय
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास