सरकार का निर्देश ,समय से आयें अधिकारी ,कर्मचारी नहीं तो होगी कार्रवाई

लखनऊ 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने शासकीय कार्यों के जल्दी निस्तारण के लिये कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं ।

मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने आज यहां कहा कि सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वह अपने मण्डल/जिले के कार्यालयों की सप्ताह में न्यूनतम एक बार समय से उपस्थिति का औचक निरीक्षण जरूर करें । अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये । इसके अतिरिक्त जिन कार्यालयों में अधिक संख्या में अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाते हैं, वहां पर्यवेक्षणीय अधिकारी का दायित्व भी निर्धारित किया जाये।
इसी प्रकार शासन स्तर पर समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव को भी अपने विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास