घर-घर हो रही है खाने वालों की तलाश,हज़ारों पैकेट आइसक्रीम ज़ब्त
पवन गुप्ता
चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण प्रशासन और जनता के लिए लगातार नई मुश्किलें पैदा कर रहा है।उत्तरी चीन में बड़ी मात्रा में आइसक्रीम में कोरोना के वायरस मिले हैं,ये घटना उत्तरी चीन की है।इसके बाद चीनी अधिकारियों ने हजारों पैक संक्रमित आइसक्रीम को सीज कर दिया है।आइसक्रीम में संक्रमण का ये मामला उत्तरी तियानजिन नगर निगम का है। यहां पर Tianjin Daqiaodao फूड कंपनी द्वारा बनाई गई आइसक्रीम में कोरोना का वायरस मिला है।अब चीनी अधिकारी उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जो ये आइसक्रीम खा चुके हैं और उनका टेस्ट कराया जा रहा है।चीनी अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी प्रोडक्ट को सील कर जब्त कर लिया गया है। इससे पहले अधिकारियों ने 3 सैंपल को जांच के लिए टेस्टिंग लैब भेजा था,यहां सभी सैंपल में कोरोना के वायरस पाए गए थे।
तियानजिन के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के द्वारा संक्रमित आइसक्रीम के 4,836 पैक तैयार किए गए थे,इनमें से 2089 आइसक्रीम को तुरंत जब्त कर लिया गया है।जबकि 2747 बॉक्स आइसक्रीम मार्केट में डिलीवरी के लिए चले गए,इनमें से 935 बॉक्स आइसक्रीम अभी भी मार्केट में मौजूद है,अधिकारियों के अनुसार 65 बॉक्स की बिक्री हो चुकी है।इस बीच तियानजिन में आइसक्रीम के फैक्ट्री प्लांट को सैनिटाइज किया जा रहा है,इसके अलावा स्थानीय लोगों को कहा गया है कि अगर उन्होंने आइसक्रीम खरीद कर खाई है तो तुरंत चिकित्सा विभाग को सूचित करें।बता दें कि चीन के वुहान शहर से ही कोरोना का वायरस पूरी दुनिया में फैला है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें