मेडिकल संचालक के दस हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पवन गुप्ता



 

गोरखपुर। मेडिकल संचालक रामाश्रय मौर्या की गोली मारकर खोराबार थाना अंतर्गत बल्ली चौराहे के पास घर जाते समय रात्रि में लगभग 10 बजे कर दी गयी थी। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार ने घटित हत्या  की घटना को गंभीरता से लेते हुए  घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक नगर  सोनम कुमार व पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ एमपी सिंह को टीम बनाकर जल्द से जल्द घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु लगाया गया  पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित कुमार व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह  के नेतृत्व में  प्रभारी स्वॉट  एसओजी सर्विस लांस अपराध शाखा तथा प्रभारी निरीक्षक खोराबार को उक्त घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था वादी से बातचीत में यह तथ्य प्रकाश में आया की हत्या का कारण जमीन संबंधित विवाद है उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए जमीन संबंधित प्रपत्र  के आधार पर पारिजात एसोसिएट के नाम से करीब 2 माह पूर्व उक्त जमीन की रजिस्ट्री कराई गई किंतु उक्त फर्म द्वारा काबिज न हो पाने के कारण अभिषेक मिश्रा राहुल पुत्र राजेंद्र मिश्रा निवासी करमहा थाना चौरीचौरा द्वारा पारिजात व अन्य पक्षों के बीच जमीन खरीदारी में मध्यस्थता की गयी थी  जिसके एवज में अभिषेक मिश्रा को पारिजात एसोसिएट द्वारा कुल 65 लाख रुपए देने की बात कही गई जिसमें से कुछ रुपया अभिषेक मिश्रा को दिया गया काफी प्रयास के बाद भी राम नयन रामाश्रय मौर्य से वार्ता के बाद भी बात ना मानने पर सभी द्वारा मिलकर यह तय किया गया कि उक्त लोगों को रास्ते से हटाया जाए जिसके लिए अभिषेक मिश्रा द्वारा गोलू उर्फ अशरफ पुत्र मो आमानतुल्ला निवासी चकसा हुसैन हुसैनाबाद गोरखनाथ को दो लाख का चेक एडवांस में दिया गया तथा अभिषेक मिश्रा द्वारा रामाश्रय मौर्य की पहचान कराते हुए बल्ली चौराहे पर स्थित उनका मेडिकल स्टोर का दुकान दिखाया गया था जिसे 19 जनवरी को बल्ली चौराहे पर लगभग 10 बजे रात में मेडिकल स्टोर बंद कर घर जाते समय रास्ते में अपने साथियों के साथ मिलकर रामाश्रय मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसे खोराबार पुलिस स्वॉट टीम एसओजी सर्विस लांस व अपराध शाखा  की टीम ने फोरलेन करजहा के पास से 6 अभियुक्तों अभिषेक मिश्रा उर्फ राहुल पुत्र राजेंद्र मिश्रा निवासी करमहा थाना चौरीचौरा  मो अशरफ उर्फ गोलू पुत्र अमानतुल्लाह निवासी चकसा हुसैन हुसैनाबाद थाना गोरखनाथ अजय मिश्रा पुत्र सच्चिदानंद मिश्रा निवासी करमहा थाना चौरीचौरा  हनुमान मिश्रा पुत्र वृंदावन मिश्रा निवासी करमहा थाना चौरीचौरा प्रदीप शुक्ला पुत्र सूर्य नारायण शुक्ला निवासी मठिया थाना हाटा जनपद कुशीनगर कृष्ण मोहन तिवारी पुत्र राम नयन तिवारी निवासी रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया और अन्य नामजद चार अभियुक्तों रघुनाथ पुत्र कतवारु निवासी गहिरा थाना झगहा पंकज सिंह पुत्र केशव सिंह निवासी शिवपुर थाना झंगहा ओम प्रकाश जयसवाल पुत्र नेबुलाल निवासी रेती चौक थाना कोतवाली संजय कुमार शुक्ला पुत्र दीप नारायण शुक्ला निवासी जंगल सिकरी थाना खोराबार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करते हुए एक अदद पिस्टल 32 बोर 3 जिंदा कारतूस 32 बोर एक बुलेट मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त को बरामद किया पुलिस लाइन व्हाइट हाउस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार ने प्रेस वार्ता कर उपरोक्त जानकारी दी डीआईजी/ एसएससी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को नगद 20000 का  पुरस्कार दिया पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ/ अपराध रत्नेश सिंह रहे मौजूद ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास