भारत में कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में लगी भीषण आग

पवन गुप्ता 

पुणे| 

महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि भारत देश को कोरोना वैक्सीन देने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल 1 गेट पर आग लग गई हैं | आग में कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हैं | हालांकि खबर है कि दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माताओं में से एक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में जहां कोरोना की वैक्सीन तैयार की जा रही है वो इलाका पूरी तरह सुरक्षित है | अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है |आपको बता दें कि हाल ही में वैक्सीन बनने के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में जश्न का माहौल रहा | कर्मचारियों ने साथ इकट्ठा होकर तस्वीरें खिंचवाई, जश्न मनाया | इसमें सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदर पूनावाला भी मौजूद रहे | वैक्सीन की डिस्ट्रीब्यूशन की प्लानिंग पर पूनावाला ने बताया कि असली चरण अब शुरू होने वाला है | टीम ने मेहनत करके वैक्सीन तो बना ली है, परमिशन भी पा ली है, अब चैलेंज है कि पूरे देश के इसे लोगों तक पहुंचाना है | पूनावाला ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कंपनी सरकार के संग मिलकर यह प्राथमिकता तय कर रही है कि पहले हेल्थ केयर वर्कर, उम्रदराज लोगों और बीमारियों से ग्रसित लोगों को वैक्सीन दी जाए |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास