चेकिंग के दौरान वसूली के आरोपी दारोगा व सिपाही निलंबित

 गोंडा,13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के धानेपुर थाने में तैनात दारोगा सतीश सिंह व सिपाही इंद्रेश यादव को वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने निलंबित कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान वसूली करने का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो को संज्ञान में लेते हुये पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिये है ।
उन्होंने बताया कि श्री पाण्डेय ने इस मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुये सभी मातहतों को अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर कड़ी चेतावनी दी हैं ।
सं त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास