विवाहिता ने पति पर लगाया वेश्यावृत्ति कराने का आरोप

 शाहजहांपुर 25 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सिधौली क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने झोलाछाप डॉक्टर पति पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस सिलसिले में पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेई ने सोमवार को बताया कि पैगापुर गांव निवासी युवती ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 22 मई 2017 में उचौलिया निवासी राम सुशील से शादी हुई थी, बाद में उसे पता चला कि राम सुशील की पहले ही एक शादी हो गई है और उसकी पत्नी जीवित है।
उन्होंने बताया कि इसके बाद जब उसने अपने पति से इसका विरोध किया और अलग रहने के लिए कहा मगर पति ने उसकी बात नहीं मानी और उस पर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाने लगा जब उसने मना किया तो उसकी पिटाई करने लगा तथा उसके साथ जबरदस्ती वेश्यावृत्ति कराने लगा इसी बीच उसके पति ने उसका गर्भपात भी करा दिया।
इसी बीच मौका पाकर युवती उचौलिया स्थित पति के घर से किसी तरह भाग कर अपने घर मायके आ गई तथा सिधौली थाने में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने पति राम सुशील समेत तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास