‘तनाव के माहौल पर काबू पाएंगे बिडेन’

 मैड्रिड, 07 जनवरी (स्पूतनिक) स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने भरोसा जताया है कि

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के कैपिटल बिल्डिंग पर अचानक हमले के बाद हुयी हिंसा से देश में बने तनाव के माहौल पर काबू पाने में सक्षम होंगे।
श्री सांचेज ने एक ट्वीट में कहा, '' मैं वाशिंगटन में कैपिटल हिल से आ रही खबरों को लेकर चिंतित हूं। मुझे अमेरिका के लोकतंत्र की ताकत पर विश्वास है। अमेरिका के नये राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद लोगों को एकजुट करते हुये तनाव को दूर करेंगे,पूरा भरोसा है। ''
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सहित कई विदेशी नेताओं और शीर्ष राजनयिकों ने वाशिंगटन में बुधवार को हुयी हिंसा की निंदा की है।
सं आशा
स्पूतनिक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास