बेटी को गोली मारकर थाने पहुंचा पिता और बोला- साहेब गोली मारकर आया हूँ
पवन गुप्ता
फतेहपुर में एक पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी. चौंकाने वाली बात तो यह है कि वारदात को अंजाम देकर पिता थरियांव थाने पहुंच गया. पुलिस (Police) कर्मियों से आरोपी पिता ने कहा साहेब मैं मुल्जिम हूं मुझे पकड़ लो. बेटी की चरित्रहीनता के चलते गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी है. यह सुनकर पुलिस (Police) कर्मियों के होश उड़ गए. पुलिस (Police) ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची गई और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह मामला थरियांव थाने के जयसिंहपुर गांव का है. गांव के चंद्रमोहन यादव थरियांव कस्बे में हड्डी रोग का क्लीनिक चलाते हैं.
बताया जा रहा है कि चंद्रमोहन यादव की विवाहित बेटी स्वाती गुरुवार (Thursday) को अपने देवर के साथ ससुराल कानपुर (Kanpur) से मायके आई थी. आज सुबह अचानक पिता चंद्रमोहन ने बेटी स्वाती को नाजायज हालत में पकड़ लिया तो आवेश में आकर दोनाली बंदूक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद घर में ही बेटी का शव छोड़कर हत्या (Murder) आरोपी पिता अपने बाइक से थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर पूरी वारदात की जानकारी पुलिस (Police) को दी।
पुलिस (Police) को उसने बताया कि बेटी का चाल-चलन ठीक न होने से एक साल पहले जल्दबाजी में कानपुर (Kanpur) में सचेंडी थाना क्षेत्र में शादी कर दी थी. बावजूद इसके बेटी की आदतें नहीं सुधर रही थी. इससे तंग आकर ससुराल वाले दो दिन पूर्व उसे मायके छोड़ गए थे. घटना की जानकारी के बाद सीओ थरियांव अनिल कुमार व स्थानीय पुलिस (Police) गांव पहुंची और घर से दो नाली बंदूक व खोखा बरामद किया है. पुलिस (Police) शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि चंद्रमोहन यादव ने अपनी बेटी स्वती की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी.।
पुलिस (Police) ने हत्या (Murder) रोपी को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें