नगर उनवल में अतिरूद्र महायज्ञ का हुआ भव्य समापन


गोरखपुर। नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल नीलकंठ महादेव मन्दिर परिसर में होने वाले नव कुंडिय अति रूद्र महायज्ञ का भव्य समापन हो गया है।


इस अतिरूद्र महायज्ञ में नागा साधु व बहुत से साधु सन्तो ने भाग लिया और इस महायज्ञ को सफल बनाया।

जिसमे प्रमुख संत श्री राम प्रकाश दास जी महाराज बेदेही मन्दिर अयोध्या, उनके शिष्य श्री दिलीप दास महराज जी, अंजनी महाराज, सचिन, शिवम,

यज्ञा आचार्य में प्रमुख श्री राजेश जी महाराज व उनके शिष्यो का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा।

रामकथा वाचिक पुज्या श्री गौरांगी गौरी जी द्वारा रामकथा का अमृत वर्षा कर नगर उंनवल को भाव विभोर कर दिया गया।

इसी क्रम में रामलीला कार्यक्रम रावण बध समापन के बाद सभी साधू संतों ने मंच पर पधार नगर उनवल बासियो के साधुवाद भी दिया।

अतिरूद्र महायज्ञ के मुख्य आयोजनकर्ता चेयरमैन उमाशंकर सहानी, भी मंच पर पधार 2023 में फिर महायज्ञ कराने की बात कही।

इस महायज्ञ को सफल बनाने में

गौरीशंकर वर्मा, संतोष राम त्रिपाठी, जगदीश वर्मा, अछयबर राम त्रिपाठी, राहुल सिंह, उदय राज तिवारी, मनीष त्रिपाठी, सभासद , योगेश वर्मा, शिव कुमार शाह, सूरज शाह, अभिमन्यु तिवारी , महेश दुबे, रामप्रीत, प्रेम मौर्या, उपेन्द्र यादव, मुन्ना मिश्रा, संतोष शुक्ला, नागा यादव, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय इंद्र निगम, अशोक यादव, व सभी सभासदों, सफाई कर्मचारीयो, सम्भ्रांत लोगो का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा।

सारे कार्यक्रम के उपरान्त विशाल भंडारा के साथ इस अति रूद्र महायज्ञ का भव्य समापन हुआ।

जन कल्याण के भाव से अति रूद्र महायज्ञ को सफल बनाने में जन जन का भरपूर सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास