गूगल के डूडल में उभरी भारत की सांस्कृतिक झलकियां


नयी दिल्ली 26 जनवरी (वार्ता) इंटरनेट सर्चइंजन गूगल ने मंगलवार को विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र की 72वीं वर्षगांठ पर भारतीय संस्कृति की झलक दिखलाते डूडल को प्रदर्शित किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

देश भर में गणतंत्र दिवस समारोह आज हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न विशेष अवसरों की तरह गूगल ने इस बार भी डूडल बनाकर देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक छवि को अभिव्यक्ति दी है। डूडल को तिरंगे के रंगों में रंगने की कोशिश की गई है, सबसे आगे खड़े लोग हरे और केसरिया रंग की पोशाक पहने नजर आ रहे हैं, पीछे की तरफ केसरिया रंग की सुंदर पुरानी इमारतें नजर आ रही हैं और गूगल का नाम नीले रंग में लिखा गया है।

गूगल के होम पेज पर क्लिक करते ही नजर आने वाले डूडल में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें कई क्षेत्र के लोग भी दिखाए गए हैं, जैसे किसान, शिक्षक, संगीतकार, फिल्म निर्माता, नर्तकी और क्रिकेटर आदि।

टंडन, यामिनी

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास