पूर्व सांसद अतीक अहमद के चचेरे भाई का दो मंजिला भवन ध्वस्त
प्रयागराज,13 जनवरी (वार्ता) गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के चेचेरे भाई राशिद उर्फ नीलू के अवैध रूप से बनाये गये दो मंजिले भवन को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीड़ीए) के अधिकारियों ने बुलडोजर लगाकर बुधवार को ध्वस्त कर दिया।
पीडीए क्षेत्रीय अधिकारी आलोक पाण्डेय ने बताया कि चकिया क्षेत्र के कसरिया रोड पर अतीक अहमद के चचेरे भाई राशिद उर्फ नीलू ने अवैध रूप से दो मंजिला भवन 300 से 400 वर्ग गज में बना रखा है। उन्होंने बताया कि इस भवन का प्राधिकरण से कोई नक्शा पास नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि मकान को ढहाने से पहले कई थानों की पुलिस और बड़ी संख्या में पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। इस भवन को चार बुलडोजर की मदद से गिराया दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि राशिद उर्फ नीलू अतीक गहमद गिरोह का सक्रिय सदस्य है। अतीक के अधिकतर अवैध जमीन के कारोबार को राशिद देखता था। खुल्दाबाद और धूमनगंज थाने में इसके खिलाफ कई मुकदमें भी दर्ज हैं। देवरिया जेल कांड में राशिद की भी संलिप्तता सामने आई थी।
गौरतलब है कि जिले में आपरेशन माफिया के तहत पीडीए ने पुलिस की सहायता पूर्व सांसद अतीक अहमद, ज्ञानपुर के मौजूदा विधायका विजय मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्र, हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया, प्रदीप महरा, गैंगस्टर बच्चा पासी, राजेश यादव, गणेश यादव, कम्मू जाबिर समेत तकरीबन 44 लोगों के अवैध निर्मित भवनों को जमीदोंज करावा चुकी है।
दिनेश त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें