गोरखपुर महोत्सव में वर्चुअल एक करोड़ श्रोताओं को ऑनलाइन जोड़ने की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर की अनोखी पहल
पवन गुप्ता
गोरखपुर । 12 से 16 जनवरी तक चंपा देवी पार्क रामगढ़ताल के समीप आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव को भव्य बनाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल वर्चुअल एक करोड़ श्रोताओं को जोड़ने के लिए ऑनलाइन लाइव फेसबुक के जरिए महोत्सव का सीधा प्रसारण श्रोता देख सकते हैं। कोविड-19 के नियमों का पालन करने व महोत्सव में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगर में लगे एलईडी टीवी पर भी गोरखपुर महोत्सव का प्रसारण श्रोता देख सकते हैं । जिसकी रूपरेखा एंवम तैयारियां जोरों पर चल रही है। यूट्यूब चैनल पर भी गोरखपुर महोत्सव की वीडियो अपलोड की जायेगी। महोत्सव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी वेबसाइट पर डिटेल मिलेगी। गोरखपुर महोत्सव में कृषि मेला स्वास्थ्य से संबंधित सेमिनार स्पोर्ट्स नृत्य संगीत लोकल फॉर वोकल के तहत स्थानीय कलाकारों को महत्त्व दिया जाएगा महोत्सव में ब्रज के लोक नृत्य की प्रस्तुति भी होगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें