दिल्ली ट्रैक्टर परेड में जाने से मथुरा में रोका किसानों को
मथुरा, 25 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल लगाकर जिले के सैकड़ों किसानों को दिल्ली में आयोजित ट्रैक्टर परेड में जाने से रोक दिया ।
पुलिस अधीक्षक ( देहात) श्रीशचन्द्र ने बताया कि बाजना, बल्देव, मांट, राया एवं गोवर्धन इलाके में सैंकडो किसानों को ट्रैक्टर के साथ दिल्ली जाने से रोक दिया । उन्होंने बताया कि जहां बाजना, मांट, राया एवं बल्देव क्षेत्र के किसान यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली जाना चाहते थे वहीें गोवर्धन क्षेत्र के किसान राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 2)से जा चाहते थे।उन्होंने बताया कि किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बाजना, मांट, राया एवं बल्देव के किसानों को यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ने ही नहीं दिया गया ।
इस बीच भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट के पूर्व जिला अध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने जाने की सरकार की नीति की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार कुछ भी कर ले लेकिन जब तक किसान विरोधी तीनो कानून वापस नहीं लिये जाते उनका आंदोलन जारी रहेगा।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें