इजरायली दूतावास के पास धमाका

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास अब्दुल कलाम मार्ग पर जिंदल हाउस के निकट एक कोठी में शुक्रवार की शाम विस्फोट हुआ।

पुलिस के मुताबिक विस्फोट की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल के पास पार्क किये गये तीन वाहनों की खिड़की के शीशे टूटने के अलावा संपत्ति का भी कोई खास नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस के मुताबिक पांच एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग पर जिंदल हाउस के निकट शाम पांच बजकर पांच मिनट पर धमाका हुआ। यह विस्फोट अत्याधुनिक उपकरण के जरिए किया गया बहुत कम तीव्रता का धमाका था। प्रारंभिक जांच में यह से ऐसा लगता है कि यह विस्फोट सनसनी पैदा करने का शरारती प्रयास था।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि आज उसको पांच बजकर 11 मिनट पर विस्फोट के बारे में जानकारी मिली। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया है। विस्फोट में कुछ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ और बम निरोधक दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। घटना की गहन जांच की जा रही है।

आजाद.श्रवण

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास