भजनों के महानायक नरेन्द्र चंचल के निधन से भक्तों की काफी छती हुई है निश्चित रूप से इसकी भरपाई मौजूदा समय में असंभव है - संजय सिंघानिया
विश्वदेव सर्राफ
गोरखपुर, चेम्बर आफँ कामसॅ की एक बैठक आज संस्था के अध्यक्ष संजय सिंघानिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें भजनों के महानायक नरेन्द्र चंचल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सिंघानिया ने कहा कि उनके निधन से हम सब काफी दुखी है, वही भजनों के प्रेमियों के साथ धार्मिक स्थलों से जुड़े लोग भी उनके निधन से काफी दुःखी है। सिंघानिया ने कहा कि उनको भजनों से गजब का हुनर था उसी की बदौलत दुनियाभर के भक्तों के दिलों के बेताब बादशाह बन कर भजनों की दुनिया की बुलंदियों पर अपना डंका बजाया। जिससे लोगों ने धार्मिक संगीत का ज्ञान प्राप्त किया है उन्के निधन से भक्तों की काफी छती हुई है निश्चित रूप से इसकी भरपाई मौजूदा समय में असंभव है सभी उपस्थित लोगों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रख उपरोक्त आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की साथ ही उनके परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। शोक सभा में मनोजगोयल, भुवनपति निराला, पवन सिघानिया, अमित वैश्य, अनुराग गुप्ता, गोरव गुप्ता, बिजय सिंघानिया, राजू गुप्ता, रवि कसौधन, मनोज त्रिपाठी, मोनुअग्रहरी ,विशालअग्रहरी, राहुल, कुलदीपक, विकासकिला आदि लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें