महिला पत्रकार का पीछा करने वाले शोहदे भेजे गए जेल….

पवन गुप्ता 

लखनऊ/मेरठ। मेरठ में एक महिला पत्रकार का पीछा करना शोहदों को भारी पड़ गया। पीड़ित महिला पत्रकार ने शोहदों की फोटो और वीडियो ट्वीट कर शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई और मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने चंद घंटों में ही दोनों शोहदों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शोहदों की पहचान शाहबाज और मोहम्मद वासिक के रूप में की गई है। महिला पत्रकार ने यूपी पुलिस को इस त्वरित कार्रवाई पर धन्यवाद दिया है।

एक प्रतिष्ठित निजी मीडिया ग्रुप में सेवारत पत्रकार चारुल शर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि “डियर मेरठ पुलिस, क्या आप इन लोगों का पता लगा सकते हैं, जो लगातार हापुड़ से नई सड़क तक मेरा पीछा करते हुए छेड़छाड़ कर रहे। मैं उनके वाहन का नंबर नोट नहीं कर सकी क्योंकि उसपर नंबर प्लेट नहीं थी।” महिला पत्रकार के इस ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया और वहां से निर्देश मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर दोनों शोहदों शाहबाज और मोहम्मद वासिक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि उपरोक्त प्रकरण के संबंध में मेरठ पुलिस के द्वारा तुरंत सक्रिय होकर तत्परता से कार्रवाई करते हुए नंबर प्लेट स्कूटी पर नहीं था, बावजूद इसके चेहर के आधार पर पहचान सुनिश्चित कर दरियागंज निवासी शाहवाज और नौचंदी मेरठ निवासी वासिक को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में संबंधित स्कूटी ज्यूपिटर (UP15CM9217) को भी बरामद किया जा चुका है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के इस ट्वीट के बाद महिला पत्रकार ने यूपी सरकार और पुलिस की जमकर प्रशंसा की। उन्होने लिखा कि हर लड़की तब तक सुरक्षित है जब तक हमारे पास आपकी जैसी टीमें हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास