मुलायम की बहु अपर्णा ने दिया राम मंदिर के लिये 11 लाख का दान
लखनऊ 20 फरवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी की नेत्री तथा पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये 11 लाख रूपये का दान दिया और कार सेवकों पर गोली चलाये जाने की घटना को दुखद बताया ।अवध प्रांत के प्रचारक कौशल शुक्रवार की शाम अपर्णा के आवास पर आये और मंदिर निर्माण के लिये दान देने की अपील की । अपर्णा ने 11 लाख रूपये का चेक सौंपा ।उन्होंनें अपने ससुर मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते कार सेवकों पर गोली चलाये जाने की घटना को दुखद बताया और कहा कि उस समय जो हालात रहे होंगे उस पर वो कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती । जो बीत गया उसे बदला नहीं जा सकता ।
विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें