दिल्ली हाईकोर्ट में 15 मार्च से सामान्य तरीके से होगी सुनवाई

 नयी दिल्ली, 20 फरवरी (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने 15 मार्च से सामान्य तरीके से सुनवाई शुरू करने का फैसला लिया है।उच्च न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायालय में 12 मार्च तक मौजूदा तरीके से हो रही सुनवाई ही जारी रहेगी।उल्लेखनीय है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर मार्च 2020 से न्यायालय ने वर्चुअल तरीके से सुनवाई हो रही है। न्यायालय ने हालांकि सीमित संख्या में सितंबर 2020 से परिसर में सामान्य सुनवाई शुरू कर दी थी। अठारह जनवरी से न्यायालय की 18 पीठों ने सामान्य तरीके से सुनवाई शुरू कर दी है।


संतोष.श्रवण

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास