घर से नाराज होकर गई युवती को 2 घंटे के अंदर खोज कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया
देवरिया, थानाध्यक्ष मईल को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम चूरिया से एक महिला अपने परिजनों से नाराज होकर घर से कहीं चली गई है, जिसपर थानाध्यक्ष मईल उ०नि० शैलेंद्र कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए काफी प्रयास के बाद 2 घंटे के अंदर ही उक्त युवती को लार रोड रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया ।जिसके पश्चात उसको समझा-बुझाकर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा अपनी पुत्री को सकुशल वापस पाकर उनके चेहरे खिल उठे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें