सपा विधायक समेत 40 गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध

 शामली 13 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और पूर्व सांसद समेत 40 लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के कैराना विधानसभा सीट से सपा विधायक नाहिद हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तब्बसुम हसन समेत पुलिस ने 40 लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट लगाई है। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर विधायक और उनकी मां की मुश्किलें बढ़ गई है।
पुलिस के मुताबिक यह कानूनी कार्रवाई जिलाधिकारी के अनुमोदन पर की गई है। गौरतलब है कि पूर्व में भी सपा विधायक पर दर्ज मुकदमों के चलते उन्हें जनवरी 2020 में जेल भेज दिया गया था, जिसके बाद लंबी कानूनी कार्रवाइ्र के बाद उन्हें फरवरी 2020 में जमानत मिली थी।
कैराना कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा द्वारा छह फरवरी को कैराना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन विधायक और पूर्व सांसद समेत 40 लोगो के खिलाफ दर्ज किए गए गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें की भनक पुलिस ने नहीं लगने दी।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास