बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 50,200 अंक के पार

 मुंबई 03 फरवरी (वार्ता) वैश्विक स्तर पर मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर आम बजट से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के आज लगातार तीसरे दिन जारी रहने के बल पर बीएसई का सेंसेक्स 50,255 अंक के पार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 142 अंक चढ़कर 14,789 अंक के पार बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 458.03 अंक बढ़कर 50,255.75 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 142.10 अंक चढ़कर 14,789.95 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों के साथ ही छोटी और मझोली कंपनियों में भी लिवाली का जोर बना रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.38 प्रतिशत बढ़कर 19,314.24 अंक पर और स्मॉलकैप 1.47 प्रतिशत उछलकर 18,919.47 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में आज कुल 3141 कंपनियों में कारोबार हुआ इनमें 1,783 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 1,262 के लाल निशान में बंद हुये जबकि शेष 156 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

रवि

जारी वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास