उप्र में वरासत अभियान के तहत 7,11,462 आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज
लखनऊ,11 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में वरासत अभियान के तहत 7,11,462 आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज किये गये और 6,75,222 पत्रों का निस्तारित किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वरासत अभियान 15 दिसम्बर से 15 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बिना किसी विवाद के उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने के लिए सभी ग्राम सभाओं में वरासत अभियान चल रहा है।उन्होंने बताया कि वरासत अभियान के तहत वरासत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा है। अभियान के अन्तर्गत किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नबंर 0522-2620477 जारी किया गया है।
प्रदेश सरकार द्वारा समस्त मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों से कहा है कि जिले में दर्ज व निस्तारित होने वाले वरासत प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करे तथा यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी वरासत प्रकरण किसी भी स्तर पर समय सीमा के उपरान्त लम्बित न रहे। वरासत के प्रकरणों में समय से कार्यवाही की जाए जिससें कोई विधिक उत्तराधिकारी अपने उत्तराधिकार से वंचित न रहें।
त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें