8 घंटे में खोज निकाला घर से लापता दो बच्चों को पुलिस ने

पवन गुप्ता


गोरखपुर: गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर में घर से निकले दो बच्चे अचानक गायब हो गए। जिसकी सूचना परिजनों ने गोरखनाथ थाना में दी। बता दें कि हुमायूंपुर उत्तरी के मनसाभाग निवासी अली हुसैन का 5 वर्षीय बेटा अरमान और पड़ोस के रहने वाले मुकेश शर्मा की बेटी 5 वर्षीय अनन्या सुबह 8:00 बजे घर से निकले और अचानक से गायब हो गए। 8 घण्टे तक काफी खोजबीन के बाद भी जब वह घर नहीं आए तो उसकी सूचना गोरखनाथ थाने में दी गई जिसके बाद गोरखनाथ थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम लगाकर तत्परता से खोज की। और त्वरित कार्रवाई का नतीजा हुआ कि दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया और उन्हें उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास