घर से स्कूल के लिए निकले शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

पवन गुप्ता
देवरिया: बिहार के बेतिया में एक सड़क दुर्घटना में देवरिया के एक शिक्षक की मौत हो गयी। प्राप्त सूचना देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के जिगिना दीक्षित गांव निवासी शिक्षक मानवेन्द्र कुशवाहा की बेतिया (बिहार) में सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के मुताबिक भटनी के जिगिना दीक्षित गांव निवासी मानवेंद्र कुशवाहा (30) बेतिया (बिहार) के सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ाते थे। शनिवार को वे बेतिया से गांव जिगिना दीक्षित आए थे। सोमवार भोर में घर से कॉलेज बेतिया पहुंचने के लिए निकले।दोपहर को बेतिया पुलिस ने परिवारीजनों को जानकारी दी कि मानवेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस खबर ने घर में कोहराम मचा दिया। पिता ध्रुवदेव कुशवाहा, मां सनकेशा देवी, पत्नी ममता देवी और बेटा आयुष का रो-रोकर बुरा हाल है।मानवेंद्र पहले क्षेत्र के एक महाविद्यालय में पढ़ाते थे। पिछले साल ही उन्होंने बेतिया के सरस्वती विद्या मंदिर में नौकरी ज्वाइन किया था। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।हर कोई पीड़ित परिवार के दरवाजे पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बढ़ाने में लगे रहे। वहीं घर के कुछ सदस्य और शुभचिंतक बेतिया के लिए रवाना हो गए। इस बाबत एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि बेतिया में सड़क हादसे में जिगिना दीक्षित गांव निवासी युवक की मौत की सूचना मिली है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास