अपराध पर अखिलेश ने योगी को घेरा

 

लखनऊ 03 फरवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश के अपराधी भी अब समझ गए हैं कि मुख्यमंत्री जो कहते है उस पर अमल करने वाले नहीं है।

प्रदेश से बाहर गए अपराधी वापस आ गए हैं और बेधड़क अपनी अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। उन्हें न खाकी का डर रह गया है और नहीं खादी का। उत्तर प्रदेश को भाजपा राज में अपराधी प्रदेश बनने की बदनामी भी उठानी पड़ रही है।

बदायूं में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कादर चैक इलाके में एक महिला को तेजाब पिलाया गया और चाकू से उसका पेट फाड़ दिया गया। इस जघन्य काण्ड से इलाके में दहशत है। बांदा में दस्यु प्रभावित क्षेत्र फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव में सर्राफ को बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस सूचना के 2 घंटे बाद तक नहीं पहुंची। सर्राफ को गोली मारने के बाद बदमाश उसके पास के जेवर भी लूट ले गए। हरदोई में मामूली विवाद में किसान के घर पर हमला कर परिवारीजनों को पीटकर घायल कर दिया गया।

मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम शरीफनगर में घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे को बदमाश अपहृत कर ले गए। मजदूर के बेटे का बाद में शव मिला। वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में पंचकोशी पैगम्बरपुर में एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस बच्चों के अपहरण के मामले में निष्क्रिय साबित हुई।

विनोद

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास