प्रवीण सिन्हा ने सीबीआई के अंतरिम निदेशक का कामकाज संभाला


 नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के गुजरात कैडर के अधिकारी प्रवीण सिन्हा ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अंतरिम निदेशक के तौर पर गुरुवार से अपना कामकाज संभाल लिया।

वर्ष 1988 बैच के अधिकारी प्रवीण सिन्हा सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक हैं।

एक बार फिर सरकार ने सीबीआई के पद पर पूर्णकालिक नियुक्ति नहीं की है। इस पद के लिए पूर्णकालिक नियुक्ति का निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति करेगी। इस समिति में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में सबसे बड़े दल के नेता शामिल होते हैं।

निवर्तमान निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह अंतरिम नियुक्ति की गयी है। यह दूसरा मौका है जब मोदी सरकार ने देश की शीर्ष जांच एजेंसी के प्रमुख पद पर तदर्थ नियुक्ति की है।

वर्ष 2018-19 में भी सरकार ने तत्कालीन सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच विवाद गहराने के बाद जूनियर अधिकारी नागेश्वर राव को कार्यकारी प्रमुख नियुक्त कर दिया गया था। लेकिन बाद में श्री शुक्ला को पूर्णकालिक निदेशक बनाना पड़ा था। श्री शुक्ला दो फरवरी को सेवानिवृत्त हुए हैं।

सुरेश जितेन्द्र

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास