क्या यह बजट गरीबी,बेरोजगारी और मंहगाई को दूर कर सकेगा: मायावती

 लखनऊ 01 फरवरी (वार्ता) केन्द्रीय बजट प्रस्तावों पर सवाल खड़े करते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बिगड़ी अर्थव्यवस्था को संभालने और गरीबी,बेरोजगारी और महंगाई जैसी राष्ट्रीय समस्यायों को दूर करने के लिये वादाें को जमीनी हकीकत में लागू करने की जरूरत है।

सुश्री मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया “ संसद में आज पेश केन्द्र सरकार का बजट पहले मन्दी व वर्तमान में कोरोना प्रकोप से पीड़ित देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को संभालने तथा यहाँ की अति-गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि की राष्ट्रीय समस्या को क्या दूर कर पाएगा। इन्हीं आधार पर सरकार के कार्यकलापों व इस बजट को भी आँका जाएगा।”

उन्होने कहा “ देश की करोड़ों गरीब, किसान व मेहनतकश जनता केन्द्र व राज्य सरकारों के अनेकों प्रकार के लुभावने वायदे, खोकले दावे व आश्वासनों आदि से काफी थक चुकी है तथा उनका जीवन लगातार त्रस्त है। सरकार अपने वायदों को जमीनी हकीकत में लागू करे तो यह बेहतर होगा। ”

प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास