शाह करेंगे परिवर्तन यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत

 

नयी दिल्ली 17 फरवरी (वार्ता ) भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे जहां वह परिवर्तन यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत करेंगे ।

भाजपा के मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता अनिल बलूनी की ओर से बुधवार को यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम बंगाल के दौरे में श्री शाह कल 12:30 बजे इंदिरा मैदान, काकद्वीप, दक्षिण 24 परगना जिले से राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पांच चरणों में हो रही है जो राज्य की सभी 294 विधान सभाओं से होकर गुजरेगी। गुरुवार को आरम्भ होने वाली परिवर्तन यात्रा पश्चिम बंगाल में भाजपा की पांचवीं परिवर्तन यात्रा होगी। इससे पहले नवद्वीप (नादिया), तारापीठ(बीरभूम), झारग्राम और कूच बिहार से चार परिवर्तन यात्राओं को रवाना किया जा चुका है।

गृह मंत्री 19 फरवरी को 11:45 बजे कोलकाता स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘शौर्यांजलि’ कार्यक्रम में शामिल होकर पश्चिम बंगाल के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

इसके अलावा श्री शाह अपने दो दिवसीय दौरे में संगठन से जुड़े कई राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

प्रणव.संजय

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास