बीमा क्षेत्र में निजी निवेश के बावजूद एलआईसी सबसे भरोसेमंद: गुप्ता

लखनऊ 09 फरवरी (वार्ता) भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबन्ध निदेशक मुकेश गुप्ता ने कहा कि निजी संस्थानों के लिये बीमा उद्योग खुलने के दो दशक बाद भी एलआईसी की हिस्सेदारी 70 फीसदी से अधिक बनी हुयी है जो दर्शाता है कि बीमाधारकों का संस्थान पर अटूट विश्वास है।
श्री गुप्ता ने मंगलवार को यहां विपणन प्रबन्धकों के सम्मेलन में उत्तर मध्य क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के व्यावसायिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीमा क्षेत्र में अपार संभावनायें हैं। निजी क्षेत्र के लिये बीमा उद्योग खुलने के 20 वर्षों के उपरांत भी एलआईसी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से भी अधिक बनी हुयी है। यह इस बात का द्योतक है कि बीमाधारकों का एलआईसी पर अटूट विश्वास है।
उन्होने कहा कि इस तकनीकी युग में एलआईसी भी ग्राहकों की सुविधा के लिये नये नये डिजिटल माध्यमों जैसे की माईएलआईसी एप को आगे लेकर आयी है , जिसमें ग्राहकों को एक ही प्लेट्फॉर्म पर अपनी पॉलिसी से संबंधित सभी जानकारी जैसे कि पॉलिसी स्टेट्स, लोन सुविधा , सरेन्डर वैल्यू भी मिल सकती है।
श्री गुप्ता ने कहा कि एलआईसी शीघ्र ही देश में किसी भी शाखा में दावा भुगतान प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। रोजगार सृजन के उद्देश्य से एजेंसी रिक्रूट्मेंट पर कार्य करनें के लिये उन्होनें मंडल प्रबन्धकों को निर्देश भी दिये हैं।
उन्होनें उत्तर मध्य क्षेत्र के समस्त सम्मानित पॉलिसी धारको का एलआईसी से जुडे रहने के लिये धन्यवाद दिया एवं युवाओं से भी आग्रह किया कि जीवन संरक्षा के लिये एलआईसी को चुनें। .
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास