लाल किला मामले का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार

 नयी दिल्ली, 09 फरवरी (वार्ता) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर झंडा फहराने और वहां पर उपद्रव करने के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है।

स्पेशल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम रेंज की टीम ने फरार चल रहे सिद्धू को सोमवार रात साढ़े दस बजे के करीब हरियाणा के करनाल के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिल्ली पुलिस ने सिद्धू की गिरफ्तारी के लिए एक लाख का इनाम रखा था।
उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को भड़काऊ भाषण देने और 26 जनवरी को लाल किले पर झंडा लगाने के आरोप में सिद्धू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था लेकिन तब से वह फरार चल रहा था। इस दौरान उसने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया जो अमेरिका बैठे उसके किसी दोस्त ने अपलोड किया था।
पिछले सप्ताह पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में सूचना देने वालों को एक लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। इसके अलावा पुलिस ने जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह के बारे में सूचना देने वालों के लिए 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी।
गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां प्राचीर पर किसानों के झंडे और एक धार्मिक झंडा लगा दिया था। ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में अब तक 44 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और 127 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
आजाद जितेन्द्र
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास