सीआरपीएफ हमला मामले में हिजबुल आतंकवादी के खिलाफ पूरक आरोपपत्र

 नयी दिल्ली 13 फरवरी(वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मार्च-2019 में जम्मू कश्मीर के बनिहाल में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के मामले में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी नवीद मुश्ताक शाह के खिलाफ शनिवार को जम्मू में विशेष अदालत के समक्ष पूरक आरोपपत्र पेश किया।नवीद मुश्ताक शाह के खिलाफ रणबीर पैनल कोड, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और जम्मू कश्मीर सार्वजनिक संपत्ति क्षति रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एनआईए ने आरोपपत्र में कहा है कि जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व कांस्टेबल नवीद 2017 में हथियार और गोला-बारूद के साथ उस समय बल छोड़कर चला गया था, जब वह बडगाम एफसीआई में एक गार्ड के रूप में तैनात था। बाद में वह हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया और एक सक्रिय आतंकवादी बन गया।

एनआईए ने इससे पहले छह आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र पेश किया है।

टंडन.संजय

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास