पीएम किसान समाधान अभियान एक से तीन मार्च तक

 लखनऊ 19 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं के निपटारे के लिए जिला स्तर पर एक से तीन मार्च तक अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

इस बाबत अपर मुख्य सचिव कृषि ने शासनादेश भी जारी कर दिया है। इससे पहले भी इसी माह एक से तीन फरवरी तक पीएम किसान समाधान दिवस पूरे प्रदेश में लागू किया गया था।


अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी की ओर से जारी किए गए शासनादेश में कहा गया है कि जिन किसानों का आधार नंबर गलत होने के कारण या आधार के अनुसार नाम सही नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा, वे एक से तीन मार्च तक कार्यालय अवधि में अपने विकास खंड के राजकीय बीज गोदाम पर अपने आधार कार्ड बैंक खाते का विवरण के साथ पहुंचे और अपना डाटा ठीक कराएं।

कृषि निदेशालय को निर्देशित किया गया है कि इस बाबत आधार इनवैलिड और नाम मिसमैच के लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर भी बताया जाए।

उन्होंने कृषि निदेशक और प्रदेश के सभी डीएम को हर विकास खंड पर कृषि विभाग के राजकीय बीज गोदाम पर कृषि विभाग और अन्य विभागों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को आवश्यकतानुसार तीन दिन के लिए तैनात करें, जहां किसानों की आधार संख्या को और आधार के अनुसार नाम को पीएमकिसान.जीओवी.इन पोर्टल पर तुरंत दुरुस्त किया जाए। जिन किसानों को योजना की कम से कम एक किश्त मिल रही है, लेकिन उनका आधार संख्या या नाम त्रुटिपूर्ण है, तो ऐसे किसानों का विवरण लेते हुए उनका शत प्रतिशत सत्यापन कराते हुए डाटा दुरुस्त कराया जाए।

श्री चर्तुवेदी ने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि विकास खंड स्तर पर समाधान दिवस का संचालन कृषि विभाग के बीज गोदाम प्रभारी की ओर से किया जाएगा। उनके पर्यवेक्षण के लिए जिले के श्रेणी 2 के किसी भी अधिकारी को डीएम स्तर से नामित किया जाएगा।

प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास