भारत में स्ट्रीमिंग सेवा की कामयाबी के पीछे रिलायंस जियो : नेटफ्लिक्स


 नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) जानी-मानी स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स के संस्थापक और सह-कार्यकारी अधिकारी रीड हेस्टिंग्स का मानना है कि भारत में डेटा की कीमतों में रिलायंस जियो के कारण गिरावट आयी और इसी वजह से नेटफ्लिक्स जैसी अनेकों स्ट्रीमिंग सेवा यहां कामयाब हो पाई हैं।

श्री हेस्टिंग्स ने यहां एक साक्षात्कार में कहा कि महंगी डेटा कीमतों की वजह से भारत की गिनती पहले दुनिया के सबसे कीमती डेटा बाजारों में होती थी किंतु रिलायंस जियो के दूरसंचार क्षेत्र में आने के मात्र 4 वर्षों की अवधि में भारत दुनिया के सबसे सस्ते डेटा बाजारों में से एक माना जाने लगा। उन्हाेंने कहा कि अगर रिलायंस जियो डेटा क्षेत्र में परिवर्तन नहीं लाता तो नेटफ्लिकस का कारोबार सफल नहीं होता।

श्री हेस्टिंग्स ने कहा कि जब हमने कंटेंट निर्माण में निवेश की शुरूआत की, उसी समय कुछ अन्य लोग इंटरनेट बदलने की दिशा में निवेश कर रहे थे। ऐसा कोई भी देश नहीं है जो दुनिया के सबसे महंगे डेटा को दुनिया के सबसे सस्ते डेटा में बदल पाया हो, वो भी केवल चार साल में। साथ ही दुनिया की सबसे कम डेटा खपत की मार्किट को, दुनिया की सबसे उच्च खपत वाले मार्किट में से एक बना पाया हो।

सचिन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास