किरण बेदी पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटायी गयीं

 नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी किरण बेदी को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटा दिया गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गयी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यालय से जारी वक्तव्य में बताया गया है कि डॉ. बेदी को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटा दिया गया है।

वक्तव्य के अनुसार, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालने का निर्देश जारी किया गया है।

सुश्री सुंदरराजन पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल पद के लिए नियमित व्यवस्था होने तक वहां का कार्यभार संभालेंगी।

सुरेश, यामिनी

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास