टीवीएस ने आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च


 नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) दुनिया भर में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की प्रतिष्ठित निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स ने गुरुवार को नयी दिल्ली में टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च की घोषणा की।

टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक अब रुपये 1,08,012 (पोस्ट फेम एवं दिल्ली राज्य सब्सिडी) की ऑन-रोड कीमत पर राष्ट्रीय राजधानी की चुनिंदा डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगा। इस कीमत में स्कूटर का इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन इत्यादि सब शामिल है।

टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक 4.4 किलोवॉट इलेक्ट्रिक मोटर से पावर्ड है जो ट्रांसमिशन में होने वाले नुकसान को कम कर उच्च पावर और दक्षता देती है। स्कूटर 78 किलोमीटर प्रति घण्टा की अधिकतम स्पीड देता है और एक बार पूरा चार्ज होने के बाद 75 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक 4.2 सैकण्ड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टा का बेहतरीन एक्सेलरेशन देता है।

रवि

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास