योगी ने कहा राजा सुहेलदेव किसी एक जाति के नहीं थे
बहराइच 16 फ़रवरी (वार्ता) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बसंत पंचमी के दिन राजा सुहेल देव के जन्म दिन के मौके पर चितौरा झील के किनारे बने सुहेल देव मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने को लेकर भूमि पूजन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ो की परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास भी किया।
प्रधानमंत्री ने देश की जनता को एक संदेश देते हुए राजा सुहेल देव की जीवनी पर प्रकाश डाला और बहराइच में बने मेडिकल को महाराजा सुहेल देव का नाम रखने की बात कही ताकि आने वाली पीढ़ी इस महान योद्धा को याद रखे।चित्तौर झील पर बने विशाल मंच से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बहराइच में कुछ दिन पहले सुहेलदेव की जाति को लेकर उठे उस विवाद को भी ये कहकर विराम लगा दिया कि सुहेलदेव किसी एक जाति के नहीं थे,सभी जातियों को को राजा सुहेलदेव पर गर्व करने की ज़रूरत है।इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव् सिंह मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा , मंत्री अनिल राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें