भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग लोकसभा में गूंजी

 

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जगदम्बिका पाल ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग लोकसभा में उठायी।

श्री पाल ने शनिवार को शून्यकाल के दौरान भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 16 देशों के 20 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते हैं। भोजपुरी मॉरीशस की दूसरी भाषा है। वहीं सूरीनाम और नेपाल में स्कूलों में भोजपुरी पढ़ाई जाती है।

उन्होंने कि इस भाषा को बढ़ावा देने के लिए संविधान की अनुसूची में डाला जाना आवश्यक है।

आजाद टंडन

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास