जांच टीम आपके द्वार के तहत गोरखनाथ मंदिर में खाद्य कारोबारियों के पदार्थों के लिए लगाया गया जांच शिविर

पवन गुप्ता


गोरखपुर । खाद्य व औषधि आयुक्त के आदेशानुसार अभिहित अधिकारी कुमार गुंजन कुमार के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच टीम आपके द्वार (फूड सेफ्टी एंड व्हीकल) के तहत खाद्य विश्लेषक प्रतिमा त्रिपाठी ने गोरखनाथ मंदिर स्थित मिठाई व रेस्टोरेंट पर ग्राहकों को बेची जाने वाली खाद्य पदार्थों की जांच की गई ।

जिसमें खाद्य पदार्थों में मिलाए जाने वाले मसाला तेल की गुणवत्ता की जांच की गई आपको बताते चले कि जांच के दौरान लोगों को बताया गया कि खाद्य पदार्थों के सेवन से पहले यह सुनिश्चित कर ले कि आप जो खाद्य पदार्थ इस्तेमाल कर  रहे हैं वह आपके स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है बिना जांचे परखे खाद्य पदार्थों की खरीदारी व बिक्री ना करें यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है इसलिए संदेह होने पर आप स्वयं भी अपने खाद्य पदार्थों की जांच करा सकते हैं प्रशिक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद राय अरुण कुमार शुक्ला भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास